आवेदन का सुनहरा मौका: रायबरेली के राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त तक बढ़ी।

 आवेदन का सुनहरा मौका: रायबरेली के राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त तक बढ़ी।

रायबरेली, 31 जुलाई 2026
रायबरेली की छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका), रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.वी. सिंह ने बताया कि छात्रावास की 48 सीटों के लिए 6 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन निर्धारित अवधि में केवल 25 आवेदन ही प्राप्त हुए। पर्याप्त संख्या में आवेदन न मिलने के कारण छात्राओं के हित में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि जो छात्राएं पहले से छात्रावास में निवासरत हैं, वे 31 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक https://upswdhms.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। वहीं, छात्रावास में नवीन प्रवेश की इच्छुक छात्राएं https://uphms.in पोर्टल के माध्यम से इसी अवधि में आवेदन कर सकती हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त 2026 के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में पात्र एवं इच्छुक छात्राओं से समय रहते ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की गई है।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने