रायबरेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई।

 

रायबरेली में अवैध शराब  पर बड़ी कार्रवाई।

  रायबरेली | 05 अगस्त 2026

रायबरेली में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम राही में छापेमारी कर 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार तथा उपनिरीक्षक हरजीत सिंह (थाना मिल एरिया) की संयुक्त टीम ने सदर तहसील के थाना मिल एरिया अंतर्गत ग्राम राही में अवैध शराब बनाने के ठिकानों और संदिग्ध घरों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान करीब 200 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया ताकि दोबारा अवैध शराब का निर्माण न हो सके।

कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने