अकादमिक सत्र जुलाई, 2026 हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इग्नू में वर्ष में दो बार (जनवरी एवं जुलाई) में प्रवेश होता है। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाईन है व प्रवेश की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई. 2026 हो गई है।
साथ ही सेवारत कर्मी भी इग्नू की दूरस्थ शिक्षा पद्धति के माध्यम से विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। वर्तमान में इग्नू स्नातक पर अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी इतिहास, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र आदि में ऑनर्स (Honours) की डिग्री देने के साथ ही विभिन्न विषयों में परास्नातक की उपाधि हेतु भी पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है। फीरोज गांधी कालेज स्थित इग्नू के अध्ययन केन्द्र में प्रवेशार्थी प्रवेश से सम्बंधित किसी अन्य सूचना व मार्गदर्शन के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त यह भी सूच्य है कि मानव संसाधन मंत्रालय सूचना एवं प्रसार मंत्रालय व प्रसार भारती के संयुक्त तत्वाधान में इग्नू के ज्ञानदर्शन चैनल का प्रसारण टाटा स्काई व एयरटेल के द्वारा किया जा रहा है। ज्ञानदर्शन चैनल पर उपलब्ध अकादमिक विमर्श न केवल इग्नू के छात्र-छात्राओं बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में संलग्न विद्यार्थियों के लिए भी श्रेयस्कर
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह