7 हार, एक जैसी गलती! टीम इंडिया का 'ऑलराउंडर फॉर्मूला' फिर पड़ा भारी

 7 हार, एक जैसी गलती! टीम इंडिया का 'ऑलराउंडर फॉर्मूला' फिर पड़ा भारी

लगातार सात मैचों में एक जैसी रणनीति अपनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। टीम मैनेजमेंट का अतिरिक्त ऑलराउंडर्स पर भरोसा अब सवालों के घेरे में है। बल्लेबाजी की गहराई बढ़ाने के चक्कर में गेंदबाजी का संतुलन बिगड़ता दिख रहा है, जिसका खामियाजा टीम को बार-बार भुगतना पड़ रहा है।

कप्तान और टीम प्रबंधन ने कई मुकाबलों में विशेषज्ञ गेंदबाज की जगह ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी, लेकिन यह प्रयोग उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जीत के लिए अब संतुलित प्लेइंग इलेवन और स्पष्ट रणनीति अपनाना जरूरी होगा।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने