नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान! कांग्रेस समर्थन को तैयार, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने रख दी बड़ी शर्त

 नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान! कांग्रेस समर्थन को तैयार, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने रख दी बड़ी शर्त

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि वह महिला आरक्षण के पक्ष में है और इस कानून का समर्थन करने को तैयार है। हालांकि, हरियाणा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि सरकार को पहले उनकी पार्टी की प्रमुख शर्तों पर जवाब देना होगा।

हुड्डा ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण का लाभ जल्द से जल्द मिलना चाहिए और इसे परिसीमन (Delimitation) व जनगणना की प्रक्रिया से अनावश्यक रूप से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से कानून को शीघ्र लागू करने की मांग करते हुए इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने के बजाय महिलाओं के अधिकारों का विषय बताया।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने