भारत-जापान रिश्तों को मिली नई रफ्तार! AI, रक्षा और ऊर्जा में हुए बड़े समझौते।

भारत-जापान रिश्तों को मिली नई रफ्तार! AI, रक्षा और ऊर्जा में हुए बड़े समझौते

नई दिल्ली: भारत की कूटनीति को आज बड़ी सफलता मिली, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्थिक सुरक्षा और रक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।


बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जापान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। दोनों देशों ने तकनीक, निवेश, सप्लाई चेन और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। पहली बार रक्षा क्षेत्र में सह-विकास (Co-development) से जुड़ा समझौता भी किया गया, जिसे दोनों देशों के संबंधों में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन समझौतों से भारत को नई तकनीक, निवेश और रोजगार के अवसर मिलेंगे, जबकि इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी भी और मजबूत होगी।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने