नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान! कांग्रेस ने समर्थन का दिया संकेत, लेकिन रख दी बड़ी शर्त

 

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासी घमासान! कांग्रेस ने समर्थन का दिया संकेत, लेकिन रख दी बड़ी शर्त

महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर कांग्रेस ने समर्थन देने की बात तो कही है, लेकिन इसके साथ ही कई अहम शर्तें भी सामने रखी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के पक्ष में है, लेकिन सरकार को इस कानून के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर स्पष्ट जवाब देना होगा।

हुड्डा ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण को लेकर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मांग की कि अधिनियम को जल्द लागू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि महिलाओं को जल्द से जल्द इसका वास्तविक लाभ मिल सके।

इस बयान के बाद महिला आरक्षण का मुद्दा फिर से राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है। अब सभी की नजर केंद्र सरकार की अगली रणनीति और संसद में होने वाली आगे की चर्चा पर टिकी है।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने