CWG 2026 में भारत का दमदार जलवा! पदकों की बारिश की उम्मीद, मैदान में उतरे भारतीय सितारे

 

CWG 2026 में भारत का दमदार जलवा! पदकों की बारिश की उम्मीद, मैदान में उतरे भारतीय सितारे

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। 29 जुलाई को भारतीय खिलाड़ियों की नजर कई अहम मुकाबलों में पदक जीतने पर है। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, तैराकी और पैरा स्पोर्ट्स में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी एक्शन में हैं, जिससे देश को आज कई नए पदकों की उम्मीद है।

इससे पहले भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। गुलवीर सिंह और हरजिंदर कौर ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया, जबकि भारतीय मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर कम से कम तीन और पदक पक्के कर लिए हैं।

उधर क्रिकेट में भी भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में फिर से दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान हासिल कर लिया है।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने