सियासत गरम! चुनावी प्रक्रिया पर विपक्ष का बड़ा दांव, CJI को लिखी संयुक्त चिट्ठी।
देश की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। कांग्रेस समेत 24 विपक्षी दलों और एक निर्दलीय सांसद ने संयुक्त रूप से भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखकर निर्वाचन आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची से जुड़ी यह प्रक्रिया चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित कर सकती है। पत्र में चुनावी प्रक्रिया की न्यायिक निगरानी और आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की गई है।
वहीं, सरकार और चुनाव आयोग की ओर से चुनावी प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप और पारदर्शी बताया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस पर सियासी घमासान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि इस मामले में न्यायपालिका और चुनाव आयोग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, क्योंकि यह मुद्दा आगामी चुनावी माहौल पर असर डाल सकता है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह