जंतर-मंतर प्रदर्शन पर CJP की बड़ी अपील! अफवाहों से रहें सावधान, कहीं और न जुटें समर्थक

 

 जंतर-मंतर प्रदर्शन पर CJP की बड़ी अपील! अफवाहों से रहें सावधान, कहीं और न जुटें समर्थक

नई दिल्ली | 21 जुलाई 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी CJP (Cockroach Janata Party) के विरोध प्रदर्शन के बीच संगठन ने अपने समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। CJP ने स्पष्ट किया है कि जंतर-मंतर के अलावा किसी अन्य स्थान पर प्रदर्शन या जुटान का कोई आह्वान नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर भरोसा न करने की अपील की गई है।

CJP नेता अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि समर्थक केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी भ्रामक संदेश के आधार पर कहीं और एकत्र न हों। संगठन ने अफवाह फैलाने वालों से भी सतर्क रहने को कहा है।

यह प्रदर्शन परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा है। हाल के दिनों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने