खान सर के छात्रों का धमाका! RE-NEET 2026 रिजल्ट आते ही जश्न में झूमे, डांस वीडियो हुआ वायरल
पटना | 21 जुलाई 2026
RE-NEET 2026 के शानदार नतीजों के बाद पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज़ (KGS) में जश्न का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्रों के शानदार प्रदर्शन के बाद खान सर अपने विद्यार्थियों के साथ खुशी से झूमते और डांस करते नजर आए। यह भावुक और उत्साह से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
छात्रों की सफलता से उत्साहित खान सर ने मंच पर छात्रों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वायरल वीडियो में वे छात्रों को गले लगाते, कंधों पर उठाते और भोजपुरी गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस जश्न को देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसे "सफलता का महोत्सव" बता रहे हैं।
गौरतलब है कि खान सर स्वयं NEET के विषय (Physics, Chemistry, Biology) नहीं पढ़ाते, बल्कि छात्रों को मोटिवेशन, रणनीति और मार्गदर्शन देते हैं। KGS में NEET की तैयारी के लिए अलग विशेषज्ञ फैकल्टी मौजूद है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह