थाईलैंड में गूंजेगा रामायण: डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह देंगे अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्याख्यान

थाईलैंड में गूंजेगा रामायण: डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह देंगे अंतरराष्ट्रीय मंच पर व्याख्यान

थाईलैंड में भारतीय संस्कृति और इतिहास की गूंज एक बार फिर सुनाई देने वाली है। प्रसिद्ध इतिहासविद् डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह 23-24 अप्रैल को रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर लैंग्वेज एंड कल्चर ऑफ एशिया (RILCA), महिडोल विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे “द रामायण ट्रेडिशन्स इन थाई कल्चर: रेफरेंस टू इंडियन डायस्पोरा” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
इसके बाद 25-26 अप्रैल को वे सिल्पाकॉर्न विश्वविद्यालय, बैंकॉक में “इंडो-थाई कल्चरल रिलेशंस” विषय पर अतिथि व्याख्यान देंगे। अपने इस दौरे के दौरान डॉ. सिंह थाईलैंड के प्रमुख संग्रहालयों का भी भ्रमण करेंगे और रामायण से संबंधित सांस्कृतिक पुरावशेषों का अवलोकन करेंगे।

डॉ. जितेन्द्र प्रताप सिंह का यह अंतरराष्ट्रीय दौरा भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने