सुरजूपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य कन्या भोज, श्रद्धा और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

सुरजूपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य कन्या भोज, श्रद्धा और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

सुरजूपुर। प्राचीन हनुमानजी मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर कन्या भोज का भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन कराकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्यों में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कन्याओं के स्वागत, पूजन और भोजन व्यवस्था को अत्यंत व्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही। प्रमुख रूप से प्रत्यूष अवस्थी, दीपू वर्मा, संजय वर्मा, प्रदीप कश्यप, रानू मिश्रा, अंकित त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी, सूर्यकांत त्रिपाठी, सुनील वर्मा, अमित त्रिपाठी, सार्थक अवस्थी, प्रशांत अवस्थी, स्वप्निल अवस्थी, पंकज दूबे, दुर्गेश मिश्रा, टीनू पांडे, वीरेन्द्र त्रिवेदी, धीरेंद्र त्रिवेदी, गौतम मिश्रा, विश्व प्रकाश, गोपाल पाठक और विजय सावंत सहित अन्य भक्तगण व सहयोगी जन सक्रिय रूप से शामिल रहे।

इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था, सेवा भावना और आपसी एकता का सशक्त संदेश दिया गया, जिसने पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने