टीबी मुक्त भारत की ओर कदम: SBI बना ‘निक्षय मित्र’, रायबरेली में मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

 टीबी मुक्त भारत की ओर कदम: SBI बना ‘निक्षय मित्र’, रायबरेली में मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

रायबरेली, 20 अप्रैल 2026:

टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी दिशा में बैंक अधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर ‘निक्षय मित्र’ बनते हुए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की जा रही है।



मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमावा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मुख्य प्रबंधक (परिचालन) आनंद कुमार सिंह और विपणन अधिकारी राहुल देव शुक्ला भी मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा के निर्देशन में संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस दौरान सीएचसी अमावा के अधीक्षक डॉ. रोहित कटियार ने उपस्थित मरीजों को टीबी से बचाव, समय पर जांच और नियमित दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जुगलेश ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, वहीं वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और पोषण पोटली के महत्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि बृजभान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय स्टेट बैंक समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है और टीबी मुक्त भारत अभियान में अपना सहयोग लगातार जारी रखेगा। आनंद कुमार सिंह ने इसे सामाजिक दायित्व बताते हुए मरीजों की सहायता को आवश्यक बताया। वहीं राहुल देव शुक्ला ने कहा कि जागरूकता, संतुलित आहार और नियमित उपचार से टीबी जैसी बीमारी को हराया जा सकता है।

कार्यक्रम में कप्तान सिंह, अपूर्व मिश्र, चंद्र किशोर, विमलेश कुमार, मनीष साहू, मनोज सिंह, प्रमिला वर्मा, अजय, दिव्यांशु वर्मा, उत्तम तिवारी, खुर्शीद, वैभव, रामबली गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने