AKTU की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, BTech परीक्षा निरस्त
ब्रेकिंग न्यूज़। लखनऊ
राज्य की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी AKTU में एक और पेपर लीक का मामला सामने आया है। 21 मई को हुई BTech कंप्यूटर साइंस छठे सेमेस्टर की कंप्यूटर नेटवर्क परीक्षा को विश्वविद्यालय ने निरस्त कर दिया है। यह पेपर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद AKTU ने बड़ा फैसला लेते हुए अब यह परीक्षा 5 जून को दोबारा कराने का ऐलान किया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया के मुताबिक जांच में नोएडा के एक परीक्षा केंद्र की प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि कॉलेज के क्रेडेंशियल लीक हुए और उसी आईडी-पासवर्ड से पेपर डाउनलोड कर प्रसारित किया गया। फिलहाल जांच जारी है। कमेटी अभिलेखों और डिजिटल डेटा की जांच कर रही है। दोषी पाए जाने पर कॉलेज के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह
