डीएम की सख्ती: आईजीआरएस और राजस्व वादों के लंबित मामलों पर जताई नाराज़गी

 डीएम की सख्ती: आईजीआरएस और राजस्व वादों के लंबित मामलों पर जताई नाराज़गी

 रायबरेली:- 25 मई 2026 

          जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा लंबित राजस्व वादों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

          बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये। 

          जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों की तहसीलवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु नियमित सुनवाई सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पुराने एवं लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

           बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि न्यायालयीन कार्यों में तेजी लाई जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य किया जाए।

          बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार सहित समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने