ईंधन महंगा! पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी, आम जनता पर बढ़ा बोझ
देशभर में एक बार फिर महंगाई की मार देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।
तेल कंपनियों द्वारा किए गए इस नए संशोधन से रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ सकता है, खासकर परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है।
लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर जनता में चिंता का माहौल है, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सीधा असर महंगाई दर पर भी पड़ सकता है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी