रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा बयान: “आर्थिक तूफ़ान आने वाला है, देश तैयार रहे”
दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे राहुल गांधी लखनऊ से सड़क मार्ग के जरिए रायबरेली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने चूरआ मंदिर में बजरंगबली के दर्शन किए, जिसके बाद वे ठकुराइन खेड़ा गांव पहुंचे।
ठकुराइन खेड़ा में राहुल गांधी ने सांसद निधि से बने बारात घर का लोकार्पण किया और वहां आयोजित सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने Narendra Modi सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में जल्द ही “आर्थिक तूफ़ान” आने वाला है।
उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले समय में आर्थिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं, इसलिए जनता को पहले से तैयार रहना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
राहुल गांधी के इस दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति और जनता के साथ सीधे संवाद के रूप में भी देखा जा रहा है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी