रायबरेली में दवा कारोबार ठप, राष्ट्रव्यापी बंद का बड़ा असर
रायबरेली में राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का व्यापक असर देखने को मिला। ऑनलाइन दवा बिक्री और अवैध ई-फार्मेसी के विरोध में जिलेभर के मेडिकल स्टोर, थोक दवा विक्रेता और दवा मंडियां पूरी तरह बंद रहीं। सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों को दवाइयां खरीदने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
दवा व्यापारियों का कहना है कि बिना उचित नियमों के चल रही ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए खतरा बनती जा रही है। व्यापारियों ने सरकार से अवैध ई-फार्मेसी पर सख्त कार्रवाई और दवा कारोबार से जुड़े नियमों को कड़ाई से लागू करने की मांग की।
बंद के दौरान जिले के कई व्यापारिक संगठनों ने भी समर्थन जताया और कहा कि यह आंदोलन दवा व्यापार और मरीजों की सुरक्षा दोनों के हित में है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी