रायबरेली जिला अस्पताल में मंत्री का बड़ा एक्शन: बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर होंगे ब्लैकलिस्ट!

रायबरेली जिला अस्पताल में मंत्री का बड़ा एक्शन: बाहर की दवा लिखने वाले डॉक्टर होंगे ब्लैकलिस्ट!

रायबरेली में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खाद्य एवं रसद मंत्री Manoj Pandey ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे डॉक्टरों की “ब्लैक लिस्ट” तैयार की जाए, ताकि मरीजों का शोषण रोका जा सके।


अस्पताल निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। खासतौर पर सीएमएस की सुस्ती और ओपीडी में बाहरी तत्वों की मौजूदगी को लेकर उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ओपीडी परिसर से बाहरी लोगों को तत्काल हटाया जाए और अस्पताल में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त और बेहतर इलाज मिलना चाहिए। किसी भी कीमत पर मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। प्रशासन को जल्द रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए हैं।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने