रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा: गुटखा थूकने के दौरान अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, दुकान में घुसी

रायबरेली में बड़ा सड़क हादसा: गुटखा थूकने के दौरान अनियंत्रित हुई रोडवेज बस, दुकान में घुसी

रायबरेली में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस चालक चलते समय गुटखा थूक रहा था, इसी दौरान उसका नियंत्रण बस से हट गया और हादसा हो गया।


बस में सवार अधिकतर यात्री लेखपाल भर्ती परीक्षा देने जा रहे छात्र थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही तीन एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना Harchandpur थाना क्षेत्र के मेदनीलाल का पुरवा के पास की बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने