सोना हुआ और महंगा! 24 कैरेट गोल्ड ₹15,945 प्रति ग्राम के पार, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी
भारत में सोने की कीमतों में आज फिर उछाल देखने को मिला है। देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग ₹15,945 प्रति ग्राम पहुंच गई है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब ₹14,601 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूत मांग, डॉलर की चाल और स्थानीय टैक्स के प्रभाव के कारण कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शादी-ब्याह के सीजन और निवेशकों की बढ़ती खरीदारी ने भी सोने के दामों को सहारा दिया है।