UPPSC 2024: 932 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र, लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित

UPPSC 2024: 932 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति-पत्र, लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के अंतर्गत चयनित 932 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। यह नियुक्तियां प्रदेश के 21 विभिन्न विभागों में की गई हैं।


कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही यह विश्वास भी व्यक्त किया गया कि ये युवा अधिकारी Narendra Modi के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति प्रदान करेंगे।

सभी चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने