बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी: राघव चड्ढा को राज्यसभा में मिला अहम पद!
राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को राज्यसभा की “Committee on Petitions” का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह फैसला राज्यसभा की समिति के पुनर्गठन के बाद लिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए 10 सदस्यों को शामिल किया और राघव चड्ढा को इसकी कमान सौंपी। यह जिम्मेदारी संसद में जनता की शिकायतों और याचिकाओं पर सुनवाई से जुड़ी होती है, जिसे काफी अहम माना जाता है।
हाल ही में राजनीतिक बदलावों के बीच राघव चड्ढा की यह नियुक्ति काफी चर्चा में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह उनके बढ़ते प्रभाव और संसदीय सक्रियता का संकेत है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
Tags:
Latest News