RCB ने GT को 92 रन से रौंदा, लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में एंट्री
डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 के क्वालीफायर-1 मुकाबले में Gujarat Titans को 92 रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में RCB ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में पूरी तरह दबदबा बनाया।
RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान Rajat Patidar ने तूफानी अंदाज में नाबाद 93 रन बनाए, जबकि Virat Kohli ने 43 रन की अहम पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पांड्या ने भी तेज रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी GT की शुरुआत बेहद खराब रही। RCB के तेज गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही गुजरात की आधी टीम पवेलियन भेज दी। जैकब डफी और रसिख सलाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए GT की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। पूरी टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई और मुकाबला एकतरफा हो गया।
इस जीत के साथ RCB सीधे IPL 2026 के फाइनल में पहुंच गई है, जबकि GT को अब फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर-2 खेलना होगा। क्रिकेट फैंस अब RCB के लगातार दूसरे खिताब की उम्मीद लगा रहे हैं।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह