हीट वेव का कहर: रायबरेली के सभी मदरसे अगले आदेश तक बंद, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका का बड़ा फैसला
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह निर्णय रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि वर्तमान समय में पड़ रही असामान्य गर्मी और लू बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है, इसलिए एहतियात के तौर पर यह कदम उठाना जरूरी हो गया था।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक सभी मदरसों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी और आदेश का सख्ती से पालन कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाकर रखें।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
Tags:
Raebareli