रायबरेली में भक्ति की गंगा प्रवाहित: श्री दैवी सम्पद् मण्डल आश्रम में 7 दिवसीय कथा का भव्य शुभारंभ
कथा व्यास के रूप में वृंदावन धाम से पधारे पूज्य श्री गोपाल शरण जी महाराज अपने मधुर वचनों एवं प्रेरणादायक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दे रहे हैं। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी ज्योतिनंद सरस्वती जी, यजमान अर्चना गुप्ता एवं सूर्य कुमार गुप्ता, गायत्री कसौधन, देवी कुमार गुप्ता, स्वामी विज्ञाननंद जी, देवा त्रिपाठी, ओमकार नाथ लोहिया, कपिल पंडित, सौरभ शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। कथा का समापन 15 जून को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
Tags:
Raebareli