सोना हुआ सस्ता! लगातार दूसरे दिन गिरे गोल्ड के दाम, खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

 सोना हुआ सस्ता! लगातार दूसरे दिन गिरे गोल्ड के दाम, खरीदारों के लिए सुनहरा मौका

देशभर में सोने की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई 24 कैरेट सोना लगभग ₹1.47–1.49 लाख प्रति 10ग्राम   22 कैरेट सोना ₹1.34–1.37 लाख प्रति 10ग्रामके आसपास कारोबार करता रहा। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बुलियन बाजार में कमजोरी और डॉलर की मजबूती के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।

रायबरेली समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी सोने के भाव में कमी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन गिरावट के बाद ज्वेलरी खरीदने वालों और निवेशकों के लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।

सोने की कीमतों में आई ताजा गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती ब्याज दरों की आशंका और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोना दबाव में रहा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में सोना अब भी निवेशकों के लिए सुरक्षित विकल्प बना हुआ है। फिलहाल जिन लोगों की शादी या अन्य जरूरतों के लिए सोना खरीदने की योजना है, उनके लिए यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने