मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड आग की लपटों ने छीनी कई जिंदगियां, मुआवजे का ऐलान
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व उनके परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।
यह हादसा एक बार फिर अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह