देर रात एसपी रवि कुमार का थाना जगतपुर में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

 देर रात एसपी रवि कुमार का थाना जगतपुर में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

रायबरेली। जनपद के पुलिस अधीक्षक Ravi Kumar रवि कुमार ने देर रात थाना जगतपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मैस, बैरक, बंदीगृह सहित थाना परिसर के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया।



एसपी ने थाने में रखे जाने वाले विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए उनके सुव्यवस्थित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित शिकायतों और प्रकरणों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर जोर देते हुए पुलिस कर्मियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, जनता के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसपी ने थाना व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष जोर दिया। उनके निरीक्षण से पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और जवाबदेही बढ़ाने का स्पष्ट संदेश देखने को मिला।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने