हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, रायबरेली से 80 श्रद्धालुओं ने भरी आस्था की उड़ान

 

हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला जत्था, रायबरेली से 80 श्रद्धालुओं ने भरी आस्था की उड़ान

रायबरेली: भगवान भोलेनाथ के पवित्र धाम अमरनाथ की वार्षिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए आज रायबरेली से 80 श्रद्धालुओं का पहला जत्था श्रद्धा और भक्ति के माहौल में रवाना हुआ।

यह जत्था रायबरेली के प्रसिद्ध श्री जगमोहनेश्वर धाम, चंदापुर कोठी से "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष के बीच रवाना हुआ। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गंगागंज, हरचंदपुर और बछरावा पहुंची। इसके बाद सभी श्रद्धालु लखनऊ रेलवे स्टेशन से बेगमपुरा एक्सप्रेस के माध्यम से जम्मू के लिए रवाना हुए, जहां से वे बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए अपनी आगे की यात्रा शुरू करेंगे।

इस धार्मिक यात्रा में रायबरेली शहर के अलावा गंगागंज, हरचंदपुर और बछरावा क्षेत्र के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और भगवान शिव के दर्शन की खुशी साफ़ दिखाई दी।

ॐ शिव शक्ति मानव सेवा मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र अवस्थी ने यात्रा की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने सभी यात्रियों से यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने