रफ्तार बनी आफत! बिजली के खंभे से टकराई जनरथ बस, तारों में फंसने से मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

 

 रफ्तार बनी आफत! बिजली के खंभे से टकराई जनरथ बस, तारों में फंसने से मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला

रायबरेली: जिले के जोशियाना पुल के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार से जा रही जनरथ बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा टूट गया और बस बिजली के तारों में फंस गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई, लेकिन स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

टक्कर के कारण बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बस को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच की जा रही है।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने