बारिश ने छीनी जीत की उम्मीद भारत-इंग्लैंड पहला T20 रद्द, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर की दमदार पारियां बेकार।
भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189/7 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
हालांकि, भारतीय पारी समाप्त होने के बाद लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी शुरू ही नहीं कर सका और अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया। इसके चलते दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली, जिससे उनके अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का इंतजार और बढ़ गया। अब दोनों टीमें 4 जुलाई को मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह