जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज

 16 से 20 नवंबर तक होगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगा मुख्य जनगणना कार्य

रायबरेली, 21 सितंबर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा कराने की रणनीति पर चर्चा की गई।


अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी


मास्टर ट्रेनर आशुतोष तिवारी और जिला प्रभारी जनगणना काजल रानी ने अधिकारियों को द्वितीय चरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में कार्ययोजना, आवश्यक कार्मिकों की उपलब्धता, कार्मिकों के प्रशिक्षण, जिम्मेदारियों के निर्धारण और कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।


16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना


अधिकारियों ने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में स्वगणना का कार्य 16 से 20 नवंबर 2026 तक कराया जाएगा। इसके बाद मुख्य जनगणना कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। स्वगणना को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया।


समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश


प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया। साथ ही जनगणना कार्य को व्यवस्थित, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, चार्ज अधिकारी, डीएलसीसीसी के सदस्य और खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।


दीपेंद्र सिंह (प्रधान संपादक)

रिपोर्टर :-शादमान खान


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने