श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत बना एशिया कप चैंपियन।

 

श्रीलंका को 72 रन से हराकर भारत बना एशिया कप चैंपियन।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, फाइनल में शानदार जीत।

13 सितंबर 2026  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला टी20 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रनों से करारी शिकस्त दी।


हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए श्रीलंका की टीम को लक्ष्य से काफी दूर रोक दिया।

इस शानदार जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने एशिया कप का खिताब जीतकर देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्रिकेट प्रशंसकों ने भी टीम इंडिया को जमकर बधाई दी।

भारत की इस ऐतिहासिक जीत ने महिला क्रिकेट में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ दिया।


दीपेंद्र सिंह (प्रधान संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने