छोटी बाजार के राजा का 53वां गणेशोत्सव, तीन पीढ़ियों ने संभाली परंपरा।

 

 छोटी बाजार के राजा का 53वां गणेशोत्सव, तीन पीढ़ियों ने संभाली परंपरा।

पिता से शुरू हुई गणेश पूजा की परंपरा आज तीसरी पीढ़ी तक पहुंची, आरती और सुंदरकांड में जुटेंगे श्रद्धालु।

रायबरेली। शहर के छोटी बाजार मोहल्ले में इस वर्ष छोटी बाजार के राजा का 53वां गणेशोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पिछले 53 वर्षों से कक्कड़ परिवार द्वारा भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।

इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत दिनेश चंद्र कक्कड़ के पिता जी द्वारा की गई थी। समय के साथ यह परंपरा आगे बढ़ती गई और अब दिनेश कक्कड़, उनके पुत्र अभिषेक कक्कड़ व अनुभव कक्कड़ तथा पोते ध्रुव कक्कड़ और दिव्य कक्कड़ सहित समस्त कक्कड़ परिवार मिलकर इसे पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

आरती में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

गणेशोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 बजे और रात्रि 9:30 बजे आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे।

19 सितंबर को होगा सुंदरकांड का आयोजन

आयोजन के क्रम में 19 सितंबर को सुंदरकांड पाठ का विशेष आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

कक्कड़ परिवार की 53 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आस्था, संस्कार और पारिवारिक विरासत की मिसाल बन गई है। छोटी बाजार में गणेशोत्सव के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।


दीपेंद्र सिंह (प्रधान संपादक)

रिपोर्टर:- यश कुमार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने