Apple का सबसे बड़ा धमाका 9 सितंबर को! iPhone 18 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है।

 

Apple का सबसे बड़ा धमाका 9 सितंबर को! iPhone 18 Pro के साथ लॉन्च हो सकता है।

टेक दिग्गज Apple 9 सितंबर को अपना बहुप्रतीक्षित “Surprise and Shine” इवेंट आयोजित करने जा रहा है। भारत में यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। कंपनी के इस बड़े आयोजन में नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ Apple का पहला फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की भी जोरदार संभावना है, जिसे कथित तौर पर iPhone Ultra नाम दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज में नया और अधिक शक्तिशाली प्रोसेसर, कैमरा अपग्रेड तथा कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, Apple का फोल्डेबल iPhone इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण बन सकता है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च होने वाले उत्पादों के नाम और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की है।

इसके अलावा, इवेंट में नई Apple Watch और अन्य डिवाइस भी पेश किए जाने की उम्मीद है। अब दुनियाभर के Apple प्रशंसकों की निगाहें 9 सितंबर के इस बड़े लॉन्च इवेंट पर टिकी हैं।


दीपेंद्र सिंह (संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने