शानदार प्रदर्शन के साथ सीता इंटर कॉलेज का परचम, जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना विद्यालय।

 

शानदार प्रदर्शन के साथ सीता इंटर कॉलेज का परचम, जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना विद्यालय।

महमूदाबाद, सीतापुर। सीता इंटर कॉलेज महमूदाबाद में आयोजित जनपदीय माध्यमिक भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत और प्रतिभा का दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से करीब 100 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

सोमवार को विद्यालय के शास्त्री सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश वाजपेयी विरल और जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतियोगिता में कृष्णा स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज बिसवां, आरएमपी इंटर कॉलेज सीतापुर, काल्विन इंटर कॉलेज महमूदाबाद, सेठ रामगुलाम इंटर कॉलेज महमूदाबाद सहित जनपद के कई विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

जूनियर बालक वर्ग में विशाल कुमार, आगम कुमार, अंश, राजकुमार, आशुतोष कुमार, सिद्धार्थ यादव, वंश गुप्त, शिवेंद्र प्रताप और दिव्यजीत गुप्त ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की।

वहीं सीनियर बालक वर्ग में अनुराग यादव, मो. अमीर, शिवम भारती, मो. युसूफ, आदित्य वर्मा और शुभ कुमार विजेता रहे।

बालिका वर्ग में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में अलका यादव, सहज प्रीत कौर, राखी वर्मा, नीशू यादव, शिवानी वर्मा और सिमर जीत कौर ने सफलता हासिल की। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में आयुषी वर्मा, सविता देवी, अंकिता केवट, प्रियांशी पटेल और अंजली प्रजापति विजेता रहीं।

 सीता इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीता इंटर कॉलेज महमूदाबाद ने ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में आरएमपी इंटर कॉलेज सीतापुर उपविजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में कृष्णा स्वरूप अग्रवाल सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज बिसवां ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, शील्ड और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के डिप्टी मैनेजर वागीश दिनकर वाजपेयी, क्रीड़ा प्रभारी रौनक कश्यप सहित विद्यालय के शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक शानदार मंच प्रदान किया।


दीपेंद्र सिंह ( प्रधान संपादक)

रिपोर्टर:- प्रदीप सिंह

 (सीतापुर)

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने