कायस्थ समाज को मिले उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व : डॉ. अरुण सक्सेना।

कायस्थ समाज को मिले उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व : डॉ. अरुण सक्सेना।

अरविंद श्रीवास्तव को शासन में संवैधानिक दायित्व देने की समाज ने उठाई मांग।

रायबरेली। शिव पुराण कथा में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रायबरेली शहर स्थित कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव के आवास पहुंचे। यहां कायस्थ समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और सामाजिक एवं समसामयिक विषयों पर संवाद किया।

इस दौरान कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने अरविंद श्रीवास्तव की सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा गतिविधियों का उल्लेख करते हुए शासन में उन्हें महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व दिए जाने की मांग रखी। प्रतिनिधियों ने कहा कि अरविंद श्रीवास्तव लंबे समय से विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों से जुड़े हैं और सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज का देश के निर्माण के साथ-साथ शासन-प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने समाज की शिक्षा, प्रतिभा और प्रशासनिक क्षमता की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि कायस्थ समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कार्यकुशलता सिद्ध की है।

डॉ. सक्सेना ने कहा कि राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में कायस्थ समाज को उचित अवसर और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्तर से हरसंभव सहयोग और प्रयास का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का संचालन कायस्थ महासभा के जिला संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. आर.बी. श्रीवास्तव, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव और पवन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सेंट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित अनूप श्रीवास्तव, भाजपा जिला मंत्री बनाए गए इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव तथा चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देने वाले संतोष श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पदम श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव, राम प्रकाश श्रीवास्तव, के.के. श्रीवास्तव, जे.पी.एस. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, रवींद्रनाथ हरि, शरद श्रीवास्तव और विजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 


दीपेंद्र सिंह (प्रधान संपादक)

रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने