“हरचंदपुर की जनता अंधेरे में नहीं रहेगी” : बिजली संकट पर भड़के राहुल शिवगणेश लोधी, आंदोलन की चेतावनी
मुलाकात के दौरान बताया गया कि भीषण गर्मी के बीच हरचंदपुर की जनता को 24 घंटे में केवल कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लगातार ट्रिपिंग और रोस्टिंग के कारण आम लोगों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। किसानों की सिंचाई बाधित हो रही है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और पेयजल व्यवस्था भी चरमरा गई है।
अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
कहा गया कि जनता की आवाज को हर मंच तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है और हरचंदपुर की जनता को अंधेरे में नहीं रहने दिया जाएगा।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी
Tags:
Politics