UP में स्मार्ट मीटर पर सरकार का बड़ा यू-टर्न: प्रीपेड सिस्टम खत्म, अब फिर मिलेगा मासिक बिल

UP में स्मार्ट मीटर पर सरकार का बड़ा यू-टर्न: प्रीपेड सिस्टम खत्म, अब फिर मिलेगा मासिक बिल

उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विरोध के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ऊर्जा मंत्री Arvind Kumar Sharma ने घोषणा की है कि अब नए स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे और मौजूदा स्मार्ट मीटर भी प्रीपेड के बजाय पोस्टपेड प्रणाली पर काम करेंगे।
सरकार के इस फैसले के बाद उपभोक्ताओं को अब पहले की तरह हर महीने बिजली का बिल मिलेगा। साथ ही बकाया राशि को किस्तों में जमा करने की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे लोगों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

ऊर्जा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी परिस्थिति में एक महीने के भीतर बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाए, ताकि उपभोक्ताओं को पर्याप्त समय मिल सके।

दरअसल, प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर की प्रीपेड व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी थी और लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। ऐसे में सरकार का यह यू-टर्न आम जनता को राहत देने वाला कदम माना जा रहा है।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने