जंतर-मंतर आंदोलन में विदेशी नागरिकों की मौजूदगी से बढ़ी चर्चा, सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस।
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन के दौरान कुछ विदेशी नागरिकों के दिखाई देने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। आंदोलन स्थल पर मौजूद कुछ विदेशी चेहरों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ विदेशी नागरिक आंदोलन स्थल पर प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत करते और घटनाक्रम को देखते नजर आए। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वे प्रदर्शन में सक्रिय रूप से शामिल थे, केवल पर्यवेक्षक थे या निजी तौर पर वहां मौजूद थे। इस संबंध में किसी सरकारी एजेंसी या दिल्ली पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस बीच जंतर-मंतर पर आंदोलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों तथा तनावपूर्ण घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- पुष्पराज सिंह