मिशन शक्ति 5.0: कन्या जन्मोत्सव से गूंजी डीह CHC, बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश
रायबरेली | 06 अप्रैल 2026
महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डीह में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश और जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना, लाभार्थियों को सीधे सहायता उपलब्ध कराना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही निराश्रित महिलाओं एवं समाज के वंचित वर्गों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सहायता हेतु संचालित वन स्टॉप सेंटर तथा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर—181, 112, 1098, 190, 108 और 1076 की जानकारी भी साझा की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल, बीपीएम प्रदीप कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शारदा प्रसाद, यूनिसेफ के वीएमसी अरुण कुमार सिंह, डीएमसी शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, काउंसलर श्रद्धा सिंह, केस वर्कर अर्चना सहित एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने का मजबूत संदेश दिया गया।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

.jpeg)