बड़े मंगलवार पर गूंजेगा भक्ति का स्वर: पीपलेश्वर (चुरूवा) हनुमान मंदिर में 8 मंगलवार तक भव्य भंडारा और सुंदरकांड पाठ
मंदिर के पुजारी पंडित ऋषि अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 8 बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं। प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भव्य पाठ आयोजित किया जाएगा।
धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण, भजन-कीर्तन और सेवा कार्यों के माध्यम से आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी