जनगणना 2027 की तैयारी तेज: रायबरेली में 7 मई से स्वगणना अभियान, CDO ने कसी कमर
बैठक में जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। CDO ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कर्मचारियों के माध्यम से न केवल स्वयं स्वगणना करें, बल्कि आमजन को भी इसके लिए जागरूक और प्रेरित करें।
उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना में स्वगणना (Self Enumeration) को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे 7 मई को स्वयं अपनी स्वगणना कर एक उदाहरण प्रस्तुत करें और अपने अधीनस्थों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इसके साथ ही CDO ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को ऑनलाइन और फोन आधारित धोखाधड़ी (स्कैम) से भी सतर्क किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति स्वगणना के नाम पर ठगी का शिकार न हो।
प्रशासन का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी