रायबरेली में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई नीट परीक्षा, 98% से अधिक अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति

रायबरेली में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई नीट परीक्षा, 98% से अधिक अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति

रायबरेली, 03 मई 2026  जनपद में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। प्रशासन की सख्त निगरानी और बेहतर व्यवस्थाओं के चलते परीक्षा बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक पूरी कराई गई।


अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों की सतत निगरानी से सभी केंद्रों पर अनुशासन और पारदर्शिता बनी रही।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कुल 2592 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2548 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 44 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सभी केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रही।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने