सावधान यूपी: रायबरेली समेत कई जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली से खतरा!

सावधान यूपी: रायबरेली समेत कई जिलों में तूफान-बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली से खतरा! 

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। रायबरेली सहित लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, हरदोई, अमेठी और कानपुर में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।


इसके अलावा सीतापुर, बहराइच, गोंडा और श्रावस्ती में भी मौसम के बिगड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं अयोध्या, कानपुर देहात, औरैया, चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, रामपुर, अलीगढ़, बदायूं और बुलंदशहर में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। किसानों और आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

आने वाले कुछ घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें और मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखें।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने