कानपुर देहात के विधानसभा अकबरपुर पार्टी अंगदपुर में पीडीए विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई सम्पन्न ।


    कानपुर देहात के विधानसभा अकबरपुर पार्टी कार्यालय तथा विधानसभा रसूलाबाद के शिव पैलेस पार्टी लान अंगदपुर में पीडीए विश्वकर्मा समाज की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री रामआसरे विश्वकर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू तथा संचालन जिला महासचिव पवन कटियार ने किया।


    पूर्वमंत्री श्री राम आसरे विष्वकर्मा ने कहा कि भाजपा राज में पीडीए पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यको के पुलिस के द्वारा सबसे ज्यादा फर्जी इनकाउंटर किये गये है। भाजपा राज में 60 प्रतिशत से ज्यादा पुलिस हिरासत में मौतें दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक की हुई है। भाजपा सरकार में प्रदेश में अकेले विश्वकर्मा समाज की 40 से ज्यादा हत्याएं और बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाए हुई। सभी घटनाओं में अत्याचार करने वाले ज्यादातर भाजपा के लोग हैं और उसका शिकार विश्वकर्मा समाज हो रहा है। भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधियों का बोलबाला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी हर उस पीडीए परिवार तथा विश्वकर्मा परिवार के साथ खड़े हुए और उन्हें न्याय दिलाने और उनकी दिलाया आर्थिक मदद भी करने का काम कर रहे हैं। 
    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है और सत्ता के घमंड में लोकतंत्र को कुचलना चाहते हैं। हम सभी लोकतंत्र संविधान आरक्षण बचाने के लिए भाजपा को हटाये और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनायें।
    पीडीए जागरुकता सम्मेलन को पूर्वमंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह यादव, नरेंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक मिथिलेश कटियार, आसाराम सिंह चौहान, संतोष त्रिपाठी, अशोक यादव, यदुनंदन यादव, बंटी पाल, मनोज यादव, अनवर खान, बृजमोहन फौजी, अनिल यादव, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा जिलाध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा, जिला महासचिव बृजेश विश्वकर्मा, ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भरत शर्मा, राम प्रसाद विश्वकर्मा, पवन विश्वकर्मा, अभय विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा, राजेंद्र राजपूत, रोहित विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल, हाजी फैजान खान, नीलम कटियार, आरपी पाल, गुड्डू यादव, नरेंद्र यादव, पीएस वर्मा, मटलू यादव ने भी संबोधित किया।
        

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने