रायबरेली में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार: बढ़ी ब्लैक मार्केटिंग के बीच सरकार ने बदला बुकिंग नियम, अब 21 दिन बाद ही मिलेगी अगली डिलीवरी

रायबरेली में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार: बढ़ी ब्लैक मार्केटिंग के बीच सरकार ने बदला बुकिंग नियम, अब 21 दिन बाद ही मिलेगी अगली डिलीवरी

रायबरेली में इन दिनों घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जबकि बाजार में सिलेंडर की अवैध ब्लैक मार्केटिंग भी बढ़ती नजर आ रही है। मजबूरी में कई उपभोक्ता मनमाने दामों पर सिलेंडर खरीदने को विवश हैं।


इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार अब एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए पहले की तरह 15 दिन का नहीं बल्कि कम से कम 21 दिन का अंतर अनिवार्य कर दिया गया है।

अर्थात अब उपभोक्ता को एक सिलेंडर मिलने के बाद अगली डिलीवरी के लिए कम से कम 21 दिन इंतजार करना होगा। यह नया नियम रायबरेली सहित पूरे देश में लागू कर दिया गया है और गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर को भी तुरंत अपडेट कर दिया गया है, ताकि यह नियम प्रभावी रूप से लागू हो सके।

हालांकि सिलेंडर बुकिंग की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उपभोक्ता पहले की तरह ऑनलाइन, IVRS कॉल, मोबाइल ऐप या SMS के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन सिस्टम अब 21 दिन से पहले नई बुकिंग स्वीकार नहीं करेगा।

वहीं रायबरेली की गैस एजेंसियों और प्रशासन का कहना है कि सिलेंडर की वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि बुकिंग अंतराल बढ़ाने से वितरण व्यवस्था को संतुलित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक बुकिंग न करें और केवल जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें। यदि कहीं सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय गैस एजेंसी या जिला प्रशासन को दें।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने