आंबेडकर जयंती पर रायबरेली में श्रद्धा का सैलाब: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया समानता का संदेश

आंबेडकर जयंती पर रायबरेली में श्रद्धा का सैलाब: मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिया समानता का संदेश

रायबरेली | 14 अप्रैल 2026
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर रायबरेली में श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला। मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० श्री दिनेश प्रताप सिंह ने नगर के हार्थी पार्क चौराहे पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मंत्री ने बाबा साहब के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, बल्कि उन्होंने जीवनभर समाज के वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और बंधुत्व की राह दिखाते हैं।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि सभी लोग बाबा साहब के आदर्शों को अपनाते हुए एक समतामूलक और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक समरसता, संविधान के प्रति सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीपेंद्र सिंह (संपादक)
रिपोर्टर:- अमान अंसारी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने